सहारनपुर। श्री लड्डू गोपाल की मूर्ति ने रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे सहारनपुर जिले की लक्ष्मण सिंह कॉलोनी की रहने वाली एक महिला भक्त के घर अपना बड़ा चमत्कार दिखाया। सुबह हर रोज की तरह जब भक्त मीना ने चाय पीते समय श्री लड्डू गोपाल की मूर्ति के सामने पहले चाय का चम्मच किया तो फटाफट चम्मच में भरी चाय पी गए। मीना ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया।
इस चमत्कार को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। मीना की मानें तो श्री लड्डू गोपाल की मूर्ति ने पहले भी एक बार उनके हाथों चम्मच से चाय पी थी, लेकिन तब उन्होंने वीडियो नहीं बनाया था। इस बार उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया है। वह इसे अपने लिए भगवान का आशीर्वाद मान रही है।