– अमेठी विस के कई गांवों में लगाया पार्टी का झंडा
अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशानुसार गुरुवार को अमेठी विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी हीरा लाल यादव ने अमेठी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जाकर घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। इस दौरान ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हीरा लाल यादव ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्होंने अपने ग्रामसभा में शिव सेवक तिवारी के घर पर पार्टी का झंडा लगाया। उसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के बादू का पुरवा, बदलापुर, करौंदी और मनिकापुर समेत कई गांवों में पार्टी का झंडा लगाने का काम किया।
हीरा लाल यादव ने बताया कि गांवों के भ्रमण और झंडा लगाने के दौरान ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर गांवों में ग्रामीणों ने उनका और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। अब वह हर हाल में बदलाव चाहती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जमकर नारे लगाए। इनमें, जनता ने मन में ठाना है, अखिलेश को ही लाना है जैसे नारे काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस मौके पर मुकेश यादव, दीपक यादव, अभिषेक, निखिल, संदीप, विकास आदि मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हीरा लाल यादव ने बताया कि बुधवार यानि 15 दिसंबर को भी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अमेठी राम उदित यादव के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में पार्टी का झंडा लगाया गया। इस अभियान में अध्यक्ष मनीराम वर्मा, शिव प्रताप यादव, अखिलेश यादव, राजा सिंह और बलराम यादव समेत सैकड़ों समाजवादी साथी, पदाधिकारी और समर्थक शामिल रहे। इन लोगों ने अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर ब्लाक में दिलीप कुमार वर्मा (चेरईपुर), अब्दुल मजीज (शीतलागंज), एसपी चौहान (सरैया कनू), रविन्द्र सिंह, आशीष कश्यप, शिवांग शर्मा, दिलीप गुप्ता (भौसिंहपुर), अमरनाथ उर्फ मुन्ना यादव समेत सैकड़ों लोगों के घरों पर झंडा लगाने का कार्य किया गया।