नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी व यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर नोएडा विधानसभा क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के वाल्मीकि बस्ती में चौपाल का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना एडवोकेट, राजकुमार भारती और यूपी कांग्रेस के सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा ने किया। इसमें 20 लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। चौपाल की अध्यक्षता चन्द्रप्रकाश और संचालन पंडित प्रमोद शर्मा ने किया।
एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना ने बताया की यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं को गांव गांव और सेक्टरों के हर घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। राजकुमार भारती ने बताया कि दलित वाल्मीकि समाज के लोग कांग्रेस पार्टी के साथ आगामी चुनाव 2022 में मजबूती से जुड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
चौपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट जितेन्द्र अम्बावत, वरिष्ठ नेत्री सलोनी सोलंकी, शहर अध्यक्ष पंचायती राज संगठन सोविन्दर सिंह अवाना, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट अभिषेक जैन, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई राजकुमार मोनू, शहर अध्यक्ष एससीएसटी रोहित बेनिवाल, प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस जावेद खान, पूर्व महासचिव नरेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट गौरव खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई विरेन्द्र मुखिया, ब्लाक अध्यक्ष नीरज अवाना, ब्लाक अध्यक्ष रणवीर भाटी, रामचन्द्र गुप्ता, गौरव अधाना, रामलाल शर्मा, युवा नेता सुन्दर अवाना, सुभाष मिश्रा, वरिष्ठ नेता परमवीर लोहिया, शहर अध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस योगिन्दर भाटी, जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस हरीश लोहिया एडवोकेट, आयोजक अनिल छजलाना, रोहित बेनिवाल, सतबीर वाल्मीकि, चन्द्रप्रकाश, ओमप्रकाश, सुमित, संजय, अंकित, विक्की, विनोद, जयकिशन, प्रमोद, पुष्पेन्द्र प्रजापति, उमेश, संजीव, महेन्द्र, दयाचन्द, विकास, रजत और सोनू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।