– लॉर्ड कृष्णा कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों को बांटी गईं कॉपियां
अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश के क्रम में झंडा लगाओ अभियान निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। इसी के अंतर्गत पार्टी के संभावित उम्मीदवार हीरा लाल यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में पार्टी का झंडा लगाया गया। इस दौरान गांव के लोगों के साथ संवाद कर उन्हें मौजूदा सरकार की नाकाममियों और पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
समाजवादी पार्टी के अमेठी विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी हीरा लाल यादव ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर ग्रामसभा शुकुलपुर में राजेश गुप्ता, सुभाष तिवारी, रमाकांत तिवारी, चंद्रशेखर गुप्ता (बटान्तु), कमलेश गुप्ता (कोटेदार), रामआसरे पाल, रामअवध पाल, रम्मू हरिजन आदि लोगों के घर पर झंडा लगाने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि शुकुलपुर सम्पूर्ण ग्रामसभा सपामय हो गई है। हर जगह से जनता का भरपूर समर्थन तथा सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत तय है।
हीरा लाल यादव ने बताया कि ग्रामसभा नरैनी में भी झंडा लगाओ अभियान चलाया गया। गांव में बंटी यादव पुत्र श्री बाबूलाल यादव के घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव तथा संचालन राजकुमार मौर्य ने किया। इस अवसर पर सपा नेत्री सुमन तिवारी, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, भेटुआ ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अमेठी विधानसभा क्षेत्र के पाण्डेय का पुरवा, उत्तर गांव, अहिरन का पुरवा, चौदहवां, मुरारपुर, पातीपुर आदि गावों में घर घर जाकर समाजवादी पार्टी का प्रचार किया गया।
सपा के वरिष्ठ नेता हीरा लाल यादव ने बताया कि अभियान के क्रम में दलशाहपुर में शिवभवन, राकेश कुमार यादव, राजू शुक्ल, प्रमोद कुमार शर्मा, अनूप गुप्ता, राहुल गुप्ता, रामू वैश्य आदि के घर पर भी झंडा फहराया गया। इसके अलावा गांव बोड़ानार ,सरैया दुबान खास,दलशाहपुर में जिला उपाध्यक्ष सुमन तिवारी के घर झण्डा फहराने का काम किया गया। इस दौरान संतोष कुमार, रामदास यादव, हनुमान सिंह, रविकांत, ज्वाला राम आदि उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भोला नाथ दूबे, राजेन्द्र मौर्य, जयप्रकाश कनौजिया, क्रांति और रामकुमार के घर पर भी झंडा लगाने का काम किया गया।
अभियान के दौरान गिरजा मोहन तिवारी (मुंशी जी), मेहंदी प्रसाद मौर्य, सुरेश कुमार यादव, सन्तोष यादव, अजीत यादव, अभिषेक, संदीप, आशीष पाल, सुशील पाल ,विकास, अमन, प्रतीक, सुमित और समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।