– नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा को सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने दिया भरोसा
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की सीईओ डॉ. अरुण वीर यीडा के सेक्टर-33 में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर : चौधरी वेदपाल सिंह ने एक माह के भीतर सेक्टर-33 में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया है। यह जानकारी नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल ङ्क्षसह ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद दी।
नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण (यीडा)के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने यीडा के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह से कहा कि मोर्चा बीते वर्ष से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की मांग कर रहा है। लेकिन, उस पर अब तक कोई सकारात्मक फैसला नहीं किया गया है। चौधरी वेदपाल ङ्क्षसह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बहुत बड़ा औद्योगिक एरिया है। भविष्य में यहां तमाम देशी विदेशी कंपनियां स्थापित होंगी। ऐसे में यहां से सामानों का आयात निर्यात होना स्वाभाविक है। लेकिन, ट्रांसपोर्ट नगर के अभाव में यहां स्थापित होने वाले उद्योगों और कंपनियों को दिक्कतों से दो-चार होना होगा। श्री सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट के बिना कोई भी शहर या औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं किया जा सकता है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे चौधरी वेदपाल ङ्क्षसह ने बताया कि बातचीत के बाद सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने एक माह के भीतर सेक्टर-33 में विशाल ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए भूमि का आवंटन की प्रक्रिया भी एक माह के भीतर शुरू कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में महावीर नागर, यागेश वर्मा, विजय पाल, मनोज गोयल और सुनील नागर आदि शामिल थे।