Social News
दिल्ली/एनसीआर सियासत/पॉलिटिक्स

Social News : शिक्षा और राजनीति से ही समाज का विकास संभव : डॉ. लोकेश प्रजापति

– राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की राजस्थान इकाई ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

नोएडा/सवाई माधोपुर (राजस्थान)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की राजस्थान इकाई की ओर से आयोजित समारोह में समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा, खेल और सरकारी विभागांे में नौकरी हासिल करने वाले मेधावियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. लोकेश प्रजापति ने सम्मानित किया। यह जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद कुमार प्रजापति ने दी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद प्रजापति ने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. लोकेश प्रजापति ने नेपाल के गांधी पीस फाउन्डेशन से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करने वाले डॉ. सुरेश प्रजापति को समाज गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि शिक्षा व राजनीति से ही प्रजापति समाज का विकास संभव है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन होने चाहिए, जिससे समाज में एकता बनी रहे और प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन भी मिलता है। प्रजापति समाज के सभी संगठनों को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने आमंत्रित कर एकता की नई मुहिम चालू की है, इससे समाज में एकता की भावना जागृत होगी और राजनीतिक क्षेत्र में प्रजापति समाज को ओहदा भी प्राप्त हो सकता है, क्योंकि जब तक हम एक नहीं होगें, राजनीतिक में आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी डॉ. सुरेश प्रजापति ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश प्रजापति उपाध्यक्ष (केन्द्रीय राज्यमंत्री) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कुमार प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्योनाथ सिंह राष्ट्रीय संयोजक, राजवीर सिंह प्रजापति राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, मंगलसेन प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीदास वृन्दावन राष्ट्रीय महासचिव, जितेन्द्र प्रजापति मंडल अध्यक्ष मथुरा, नरेश प्रजापति महासचिव पूर्वी दिल्ली, धर्म सिंह प्रजापति कोषाध्यक्ष दिल्ली, अति विशिष्ट अतिथि पवन कुमार आईएएस नागौर, विकास प्रजापति, मनमोहन दलपुरा, एईएन छबड़ा, समाज के सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष, मदन लाल प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कुम्हार महासभा, पप्पूलाल प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष सर्व कुम्हार महासभा, रमेश प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुम्भकार संघ, बलवंत प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान, रामफूल सवाई माधोपुर, पप्पूलाल समलेटी महवा तहसील अध्यक्ष, मुकेश महवा, प्रीतम चन्द बाड़ी, रमेश प्रजापति हिण्डौन, एडवोकेट गिर्राज प्रजापति राजस्थान हाईकोर्ट, प्रजापति युवा शक्ति संगठन दौसा आदि अतिथि सम्मिलित हुए।

केदार प्रसाद प्रजापति अतिरिक्त महानिदेशक, प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार, मनमोहन एईएन ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कैसे पाएं उच्च स्थान और कैसे करें पढ़ाई के बाबत प्रोत्साहित किया। उसके बाद 10वीं, 12वीं की प्रतिभाओं के बाद स्नातक, स्नातकोत्तर के अलावा नीट, आईआईटी, एमबीबीएस, कवियों, खेलकूद, केन्द्र व राज्य सरकार में नौकरी पाने वालों के साथ ही रक्तदाताओं सहित लगभग 410 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, शील्ड, बैग, मेडल और 500 रूपये नकद प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश प्रजापति उपाध्यक्ष (केन्द्रीय राज्यमंत्री) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। उसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अजीजपुर, प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा, प्रदेश मुख्य महासचिव अमर सिंह सलावद, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरण चन्द शेखपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम खेड़ली, प्रदेश सचिव पूरण ढण्ड, प्रदेश महासचिव सुनिल कुमार लालसोट, प्रदेश संगठन मंत्री बनी सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रजापति, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पार्षद, युवा प्रदेश महासचिव अंकित प्रजापति, जिला संयोजक गोपाल टोकसी, केदार प्रजापति, करौली जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गांवड़ी, युवा जिलाध्यक्ष राकेश प्रजापति, युवा मीडिया प्रभारी पुरूषोत्तम प्रजापति, तहसील अध्यक्ष गजानंद प्रजापति आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह सलावद ने किया। प्रदेश अध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *