नोएडा। समाजवादी पार्टी हाई कमान के निर्देश पर झंडा लगाओ अभियान के तहत सपा नोएडा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेंद्र यादव के नेतृत्व में सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में घरों पर सपा का झंडा लगाने का कार्य किया।
जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि झंडा लगाओ अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। पार्टी के निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
पार्टी के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर 15 से 21 दिसंबर तक झंडा लगाओ अभियान चलाया जाएगा। संगठन को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बूथ स्तर कार्यकर्ता से लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी समर्थकों के घरों एवं वाहनों (साइकिल, मोटर साइकिल, कार) पर सपा का झंडा लगाना सुनिश्चित किया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा लगाने की अनिवार्यता का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, प्रिन्स यादव, धर्मेंद्र पहलवान, श्याम सिंह यादव, सिब्बत खलीफा, सुल्तान पहलवान, शेरपाल, लाल यादव, अरुण यादव, सतपाल यादव आदि मौजूद रहे।