दिल्ली/एनसीआर

सामाजिक संस्था ईएमसीटी ने 500 श्रमिकों के परिजनों को बांटे कपड़े

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था ईएमसीटी की ओर से 500 से अधिक श्रमिक परिवारों को गर्म कपड़े बांटे गए। इसमें मोजे, जींस, टीशर्ट, लड़कियों के सूट और जूते आदि शामिल थे। ये लोग यहां बिल्डर साइट पर मजदूरी करते हैं। संस्था की उपाध्यक्ष अनामिका सारस्वत ने बताया कि ईएमसीटी की टीम ने हर बार की तरह इस बार भी मजदूरों और सड़क किनारे जीवर बसर करने वाले लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए। यह अभियान बीते एक महीने से अधिक समय से ग्रीनआर्च सोसायटी में संस्था के सदस्यों और स्थानीय निवासियों की ओर से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

संस्था की महासचिव प्रियंका वर्मा ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने इन कपड़ों की छटनी कर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के कपड़े अलग किए। सभी सामानों को सेनिटाइज करने के बाद ही साइट पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस सामाजिक अभियान में अनुराग देव शर्मा का बहुमूल्य सहयोग दिया।

सामाजिक सहयोग अभियान में अनामिका, किशलय, प्रियंका (शीटू),
सिम्मी, अंजलि, विनीता, रश्मि पाण्डेय, हिम्मत नेगी और गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *