सियासत/पॉलिटिक्स

सामाजिक असमानता की जनक है भाजपा : देवेंद्र अवाना

– सन्नी गुर्जर बने समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव

– सेक्टर-11 स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टीजनों ने किया जोरदार स्वागत

– भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है जनता : नरेंद्र शर्मा

नोएडा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सन्नी गुर्जर को सपा मजदूर सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सोमवार को सेक्टर-11 स्थित पार्टी कार्यालय पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सन्नी गुर्जर ने कहा कि वह पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सपा नेता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की गलत निितयों से जनता परेशान है। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जो मौजूदा सरकार से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को जनता के गुस्से का सामना करना ही पड़ेगा।

कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र सिंह अवाना ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। शिक्षित युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में अमीर और अमीर और गरीब और गरीब होता जा रहा है। यह सामाजिक असमानता देश के लिए शुभ संकेत नहीं है।

समाजवादी मजदूर सभा के नवनियुक्त सचिव सन्नी गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद मुख्यमंत्री अपने लिया सुरक्षित सीट की तलाश में घर (गोरखपुर) पहुंच गए हैं।

नोएडा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में टैबलेट, स्मार्ट फोन, लैपटॉप, हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, 15 लाख सभी के खातों में जमा करने, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन, ये सभी जुमला साबित हुए। उन्होंने करोना काल में गंगा में तैरती लाशों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी ।

पार्टी के प्रदेश सचिव रामवीर यादव ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। यह भाजपा सरकार की नाकामी है। जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा सरकार में आम लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।

नोएडा विधानसभा के अपाध्यक्ष कर्मवीर अवाना ने कहा कि सरकार पूंजीपति और धन्ना सेठों के इशारे पर किसान और मजदूरों का शोषण कर रही है। किसान, मजदूर और नौजवान आज सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेता विक्की तंवर ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *