दिल्ली/एनसीआर

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के कार्यक्रम में खेली गई फूलों की होली

– होली मिलन समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों से छाई मस्ती

नोएडा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ की नोएडा महानगर शाखा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सेक्टर-22 स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बामणी के चौधरी रामपाल सिंह प्रजापति ने की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया। समारोह में स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि और विधायक पंकज सिंह के बड़े भाई अनिल सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने भी शिरकत की।

होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद सभी ने होली के बाबत विचार व्यक्त किए। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बाद में चंदन का तिलक लगाकर फूलों की होली खेली गई। होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर चौड़ा गांव के निवासियों के अलावा मोहन लाल प्रजापति, दीपचंद प्रजापति, सुरेश प्रजापति, महेश प्रजापति, रामवीर सिंह प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, रणधीर प्रजापति, मुकेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, जन्नू प्रजापति, सतीश प्रजापति, कलवा प्रजापति, सुनील प्रजापति, हरिओम प्रजापति, अशोक प्रजापति, सतीश प्रजापति, ब्रह्म प्रकाश प्रजापति, ऋषिपाल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, सुखवीर प्रजापति, श्याम दास प्रजापति, रवि प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति, दौलत राम प्रजापति, सुरेंद्र पाल प्रजापति और नोएडा कार्यकारिणी के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *