– 30 को होगा श्रीराम विवाह के दिन होगा डांडिया का शानदार आयोजन
Noida : नोएडा। श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी की ओर से सेक्टर-46 में नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से श्रीराम लीला का मंचन व विजय दशमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसकी शुरुआत 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक होगा। श्रीराम लीला मंचन का संचालन पंडित कृष्ण स्वामी एवं उनके अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 05 अक्टूबर को रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ वध व उनके पुतलों का दहन किया जाएगा। राम बारात का 30 सितंबर को को सेक्टर-46 के गेट नंबर एक से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को श्रीराम विवाह के उपलक्ष्य में डांडिया का आयोजन किया जाएगा।
विपिन अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम लीला मंचन के समय संस्था के मुख्य संरक्षक मनोज अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अशोक प्रधान, कैप्टन विकास गुप्ता राज्यमंत्री उप्र, नवाब सिंह नागर राज्यमंत्री उप्र, रामगोपाल यादव राज्यसभा सांसद, नरेन्द्र भाटी सदस्य विधान परिषद उप्र, मदन चौहान पूर्व मंत्री उप्र, राकेश यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि श्रीराम लीला मंचन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन से भी आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई हैं। लीला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन को आकर्षक बनाने के लिये फूड स्टाल, बच्चों के लिये झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था भी की गई है।
इस मौके पर संस्था के महासचिव विकास बंसल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, संजय गोयल, राजेन्द्र जैन, पूनम सिंह, मुकेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पंडित कृष्ण स्वामी, सुभाष चन्द्र शर्मा, आलोक गुप्ता, रामवीर यादव, सुशील सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अमीश राजवंशी, मनीष अग्रवाल, बलराज गोयल, कुलदीप गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, सुहास शर्मा, स्वामी विकास बंसल, विपिन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, भूपेंदर मित्तल, बलराज गोयल, प्रदीप अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, संदीप, गौरव शर्मा, गौरव सिंघल, वीरेन्द्र मेहता, गुरव चन्छडा एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।