– गुरुवार को हुए आमसभा में एनईए अध्यक्ष ने किया ऐलान
– योगेश आनंद, सुभाष सिंघल, राकेश कत्याल और अनूप भंडारी होंगे चुनाव अधिकारी
नोएडा। नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा का आयोजन गुरुवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में किया गया। इसमें वर्तमान कार्यकारिणी ने विगत वर्ष में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताईं। आमसभा में एनईए की नई कार्यकारिणी का चुनाव 08 जनवरी-2022 को कराने का फैसला किया गया। यह जानकारी प्रेस को जारी बयान एनईए के प्रवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने दी।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि आमसभा में एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने चुनाव की घोषणा की। आमसभा में मौजूद सदस्यों को संबोधित करते हुए विपिन मल्हन ने कहा कि वह निर्धारित समयसीमा में चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री मल्हन ने सर्वसम्मति से योगेश आनंद, सुभाष सिंघल, राकेश कत्याल और अनूप भंडारी को चुनाव अधिकारी नियुक्ति करने की घोषणा की। उन्होंने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि 08 जनवरी-2022 को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनाव कराया जाएगा।