– कांग्रेस प्रत्याशी ने सेक्टरों और गांवों में किया प्रचार
नोएडा। कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने गुरुवार को सलारपुर झुग्गी बस्ती, सेक्टर 56, 71 और सेक्टर 72 स्थित जनता फ्लैट का तूफानी दौरा किया और अपने लिए समर्थन व वोट मांगे। हर जगह लोगों ने पंखुड़ी पाठक का जोरदार स्वागत किया तथा पूर्ण समर्थन का वादा किया।
पंखुड़ी पाठक ने लोगों को वचन दिया कि कांग्रेस ने हमेशा आमजन के बारे में सोच था और सोचती है। आज जो भाजपा सरकार गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है, वो कांग्रेस सरकार की देन है। कांग्रेस ने ही खाद्य सुरक्षा कानून बनाकर गरीबों को भोजन का अधिकार दिया। आपकी ज्यादा आ रहे बिजली बिल व खारे पानी की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा।
कांग्रेस अनिल यादव ने सलारपुर झुग्गियों में चुनाव प्रचार करते हुए लोगों को बताया कि पिछली जितनी भी सरकारें आयी हैं, उनके द्वारा हमेशा आप लोगों को ठगा जाता रहा है। झुग्गी के बदले मकान देने का वादा तो करते हैं, लेकिन दे नहीं पाते हैं। अगर कोई योजना आती भी है तो वो इतनी दूर होती है तथा महंगी होती है, जो आप लोगों से दूर रहती है। कांग्रेस की प्रत्याशी आपको वचन देती है कि आपका पुनर्वास उसी क्षेत्र में होगा।
महिला महानगर अध्यक्ष गगनदीप कौर, नागेंद्र चौधरी, सोनू प्रधान, हरेन्द्र शर्मा, रिजवान चौधरी, एनके झा, रूबी चौहान, कंचन तिवारी, गीता शर्मा, उपदेश श्रीवास्तव, अमित यादव, सेवादल अध्यक्ष अनुपम ओबेरॉय, आरके प्रथम, एसएस राणा, रामकुमार शर्मा, चांद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विभिन्न सेक्टरों व गांवों में टोलियों में चुनाव प्रचार किया।