सियासत/पॉलिटिक्स

मेरठ की परिवर्तन संदेश रैली में शामिल हुए नोएडा के सैकड़ों सपा कार्यकर्ता

नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी की मेरठ के दबथुआ में हुई संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह सेक्टर-73 के सर्फाबाद गांव में जमा हुए और नोएडा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए मेरठ के दबथुआ के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे बुलंद किए। रैली में समाजवादी पार्टी और रालोद के चुनावी गठबंधन का औपचारिक एलान हुआ।

नोएडा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और अब इस सरकार से मुक्ति चाहती है। अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पार्टी के जिला महासचिव एव प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बताया कि रैली में उमड़े जनसैलाब को देखकर भाजपा बुरी तरह से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।

इस अवसर पर भरत यादव, सूबे यादव,देवेंद्र अवाना, सत्ते नेता जी,हाजी अलीशेर, फूल सिंह यादव,भीष्म यादव, संजय त्यागी, टीटू यादव, सविता गुलाटी, सतपाल यादव, यामीन खान, सन्नी गुर्जर, गौरव यादव, प्रिंस यादव, सुल्तान यादव, राजीव यादव, दीपू यादव, मुकेश बाल्मीकि, श्रीचंद,प्यारेलाल यादव, रवि यादव, अविनाश यादव, मनोज गोयल, सुरेंद्र गौतम, सतवीर गौतम सहित सैकङों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *