नोएडा। कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने अपने चुनाव प्रचार को और तेजी देते हुए रविवार को सेक्टर 53, 55, 15, 5, 8, सेक्टर 11 की झुग्गियों, सेक्टर 11, 12 और कंचन जंगा अपार्टमेंट में चुनाव प्रचार कर अपने लिए वोट व समर्थन मांगा। जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पंखुड़ी को बताया कि हमारे यहां जो पहले के विधायक रहे हैं, वो न तो वोट मांगने कभी आये, न ही अब आये हैं। हमारी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। पंखुड़ी ने कहा उन्हें उनकी समस्याओं के स्थाई समाधान का भरोसा दिया। प्रचार के दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने पंखुड़ी पाठक को गले लगाकर आशिर्वाद दिया।
पंखुड़ी की प्रचार की टीम में महिला महानगर अध्यक्ष गगनदीप कौर, रूबी चौहान, गीता शर्मा, वीरो देवी, उमाशंकर शर्मा, विनीत चौधरी, रोहित सपरा शामिल रहे।
दूसरी ओर, कांग्रेस के नेताओं अनिल यादव, दिनेश अवाना, सतेंद्र शर्मा, रिजवान चौधरी, यतेन्द्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अशरफ, परवेज ने कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के समर्थन में सेक्टर 5, 4, 9 और 10 में पदयात्रा यात्रा कर लोगों से वोट मांगे। अनिल यादव ने डूब क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए नुक्कड़ सभा कर समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों को वचन दिया कि आप पंखुड़ी पाठक को चुनकर लखनऊ भेजें, आपके डूब क्षेत्र की बिजली, पानी, स्वास्थ्य व खड़ंजे की समस्याओं सबसे पहले दूर किया जाएगा। डूब क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने वालों में सोनू प्रधान, नागेंद्र चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, संजय तनेजा मौजूद रहे।