नोएडा। चुनाव के शंखनाद के बीच नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए हरियाणा कांग्रेस सेवादल की प्रांतीय टीम ने रविवार को क्षेत्र के कई सेक्टरों और गांवों में घर-घर जाकर देश को दिशा देने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं से कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधीजी के अधूरे सपनों को साकार करने और देश हित में कांग्रेस को वोट देना ही समाज के लिए एकमात्र विकल्प रह गया है। देश की विकास दर को बौना बनाने वालों से अब समाज मुक्ति चाहता है।
हरियाणा कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष डॉ. पूनम चौहान ने कहा कि आजादी और रोजगार कांग्रेस की देन है। मौजूदा सरकार ने देश के युवाओं के साथ जो भद्दा मजाक किया है, जनता उसे अब सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि
सेवादल के अध्यक्ष लाल जी देसाई का कहना है कि देश अब और क्षति बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की त्रिमूर्ति (विकास के प्रतीकों) के रूप में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सफल बनाकर उदाहरण पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि सुनीता शर्मा के अलावा सेवादल हिसार के अध्यक्ष विजेंद्र कपूर और उपाध्यक्ष शमशेर सिंह को चुनाव प्रचार की विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमारी शैलजा के निर्देशन में सभी सेवा प्रहरी पंखुड़ी पाठक को विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं, ताकि कांटे बोने वाली सरकार को एहसास हो जाए कि कांटे निकालने वाले वोटर अब सचेत होकर वोट डालेंगे।
इस मौके पर हिसार के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण खान, कमला देवी महिला जिला अध्यक्ष हिसार, सुनीता रानी महिला जिला उपाध्यक्ष हिसार, जोगिंदर राठी जिला अध्यक्ष रोहतक, सुशीला देवी महिला जिला अध्यक्ष रोहतक, सुमन देवी और राजरानी आदि मौजूद थीं।